आईएस से निपटने के लिए पैरिस में सम्मेलन
(International)
आतंकी संगठन आईएस से निपटने के लिए पैरिस में बुलाए गए विदेश मंत्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हर संभव मदद देने की बात कही गई है। पैरिस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 30 देशों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस मदद में जरूरी सैनिक सहायता भी शामिल होगी। वहीं ईरान ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिकी अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान के सबसे बड़े नेता अयातुल्ला अली खामेनई ने आईएस के खिलाफ अमेरिकी कदम को स्वार्थ से प्रेरित करार दिया है। इसलिए हम इस प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं। 40 देश अभियान में शामिल रू फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसिस होलांद ने कहा कि आईएस के चरमपंथियों की चुनौती पूरी दुनिया के सामने है और इसका जवाब सभी देशों को देना होगा। अरब जगत के दस देश समेत तकरीबन 40 देशों ने इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के मध्य पूर्व के देशों के दौरे के बाद ये सम्मेलन बुलाया गया है। इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर इस्लामिक स्टेट का कंट्रोल है। अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी सीआईए का अनुमान है कि इस इलाके में आईएस के पास 30 हजार तक लड़ाके हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।