आईएसआईएल के खिलाफ मजबूत और व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत: ओबामा
(DELHI, International) व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने आईएसआईएल का मुकाबला करने के वास्ते वैश्विक गठबंधन के लिए राष्ट्रपति के विशष दूत जनरल (सेवानिवृत्त) जॉन एलेन और राष्ट्रपति के उप विशेष दूत ब्रेट मैकगर्क से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ओबामा ने जोर दिया कि आईएसआईएल को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए व्यापक राजनीतिक, राजनयिक, सैन्य, आर्थिक और अन्य कोशिशों की जरूरत है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया कि राष्ट्रपति आज तंपा, फ्लोरिडा में अपने शीर्ष जनरलों से मुलाकात करेंगे। यहां पर वह आईएसआईएल के खात्मे के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की योजना पर चर्चा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।