सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक आज से
(International)
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से काठमांडू में शुरू हो रही है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे। बैठक में आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, पाइरेसी, ड्रग व मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा साइबर क्राइम और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि सार्क देशों का यह छठा सम्मेलन है, जिसमें भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका सदस्य देश हैं। सार्क का पिछला सम्मेलन 2012 में मालदीव में आयोजित किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।