ईरान का मौजूदा यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं: अमेरिका
(International) राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि आने वाले दिनों में ईरान इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विश्व बिरादरी को मना लेगा कि यथास्थिति या उसका समतुल्य स्वीकार्य होना चाहिए। ऐसा नहीं है। शरमन ने कहा कि अगर ऐसा होता तो हम इस कठिन और बेहद श्रमसाध्य बातचीत में शामिल नहीं होते। विश्व केवल तभी ईरान पर लगे प्रतिबंधों को निलंबित करेगा और फिर हटाऐगा जब ईरान यह दिखाने के लिए ऐसे विश्वासप्रद और पुष्टि योग्य कदम उठाए कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिप्रिय है और रहेगा। ईरान के साथ छह राष्ट्रों की वार्ता का अगला दौर कल न्यूयार्क में शुरू होगी। यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र की 69वीं सालाना आमसभा से इतर होगी। ईरान के साथ बातचीत करने वाली 6 वैश्विक शक्तियों में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।