चीनी मीडिया में छाई मोदी-चिनफिंग मुलाकात
(International)
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच औपचारिकताओं को दरकिनार कर जिस दोस्ताना माहौल में मुलाकात हुई, वो बातें चीनी मीडिया में छाई हुई हैं। अखबारों ने मुख्य पेज पर रिपोर्ट के साथ तस्वीरें प्रकाशित कीं। सरकारी अखबार चाइना डेली ने मुख्य खबर शी- मोदी ने दोस्ताना माहौल के लिए औपचारिकता को किया किनारे के साथ अहमदाबाद के होटल में शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की मोदी द्वारा की जा रही आगवानी की तस्वीर प्रकाशित की है। अखबार ने कहा कि अहमदाबाद की यात्रा में दोनों नेताओं ने रिश्तों को बढ़ावा देने के अपने दृढ़ संकल्पों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही न केवल अहम समझौतों बल्कि प्रोटोकॉल प्रक्रियाओं में भी ढील दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।