(International)
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीएन लूंग ने कहा है कि उनका देश क्षेत्र में ‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) की धमकियों के प्रति गंभीर है, लेकिन उसने अभी इस समूह के खिलाफ अमेरिका नीत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। लूंग ने कल हांगकांग की यात्रा के दौरान कहा कि हमें खुशी है कि अमेरिका ने आईएसआईएस के खिलाफ कदम बढ़ाया है। इससे पूरी दुनिया के लोगों को खतरा है। उन्होंने कहा कि लेकिन स्थिति काफी जटिल और गंभीर है। आईएसआईएस के लगभग 12,000 विदेशी लड़ाकों में सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के लोग भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अमेरिकी नेतृत्व के प्रयास का समर्थन कैसे कर सकते हैं? इस पर हम चर्चा कर सकते हैं। हम अभी किसी तक नहीं पहुंचे हैं। एक अखबार ने आज प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है कि अमेरिका इस खतरे से कैसे निपटेगा और वे लोग क्या करने जा रहे हैं, अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी योजना जमीनी कार्रवाई करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लगभग 30 हजार लड़ाकों की बात कर रहे हैं, उनका बहुत बड़े क्षेत्र पर कब्जा है, उनके पास पर्याप्त संसाधन हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।