(International)
अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत गनी देश के नए राष्ट्रपति होंगे और अब्दुल्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने गनी और डॉ अब्दुल्ला को राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन संबंधी अपने समझौते को अंमित रूप देने और अफगानिस्तान के इतिहास में पहले लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के लिए बधाई दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने दोनों नेताओं को उनकी नेतृत्व क्षमताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने की उनकी इच्छा के लिए बधाई दी। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों संबंधी समिति के अध्यक्ष एड रायस ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान अब एक निर्वाचित नेता से दूसरे निर्वाचित नेता के हाथों में जा रहा है । उन्होंने कहा, ‘ करजई प्रशासन की विफल नीतियों के तहत करीब 13 साल तक रहने के बाद अफगानिस्तान को एक नए नेता और नए विचारों के साथ ताजा शुरूआत की बहुत अधिक जरूरत थी।’ उन्होंने कहा, ‘ अब समय आ चुका है कि सभी दल अपने मतभेदों को दरकिनार कर , एक राष्ट्रीय एकता सरकार गठन की अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें और एक स्थिर अफगानिस्तान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साझा लक्ष्य तय करें ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।