(International)
दरअसल पिछले दिनों व्हाइट हाउस में दो बार घुसपैठ की कोशिश हुई थी, जिसके बाद इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। इसी पृष्ठभूमि में ओबामा का यह बयान आया है। व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान कल जब ओबामा से पूछा गया कि शुक्रवार और सप्ताहांत में व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की घटनाओं के बाद भी क्या उन्हें सीक्रेट सर्विस पर भरोसा है तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया है और मैं अपने परिवार की ओर से उनका आभारी हूं। संघीय अभियोजकों ने कल कहा था कि शुक्रवार की शाम उमर गोंजालेज नामक व्यक्ति व्हाइट हाउस की बाड़ को लांघ कर सामने के दरवाजे तक चला आया था जहां उसे सीकेट्र सर्विस बल ने रोका। उसकी कार से 800 राउंड गोलियां बरामद की गईं। वाशिंगटन पोस्ट ने यह खबर दी है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता जोश एर्नेस्ट ने बताया कि सीकेट्र सर्विस ने इन घटनाओं के संदर्भ में व्हाइट हाउस की सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं जिनमें सीकेट्र सर्विस ने व्हाइट हाउस के चारों तरफ निगरानी बढ़ा दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।