(International)
विस्फोट उस समय हुआ जब फ्रांटियर कोर का काफिला पेशावर में सद्दार रोड से गुजर रहा था। नगर पुलिस प्रमुख एजाज़ खान ने मौके का दौरा किया और संवाददाताओं को बताया कि हमले का निशाना एफसी के ब्रिगेडियर खालिद जावेद थे लेकिन वह विस्फोट से बच गए। उन्होंने कहा, ‘ एफसी के एक सैनिक सहित तीन लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला और एक बच्चा भी मृतकों में शामिल है। विस्फोट में 13 लोग घायल हुए हैं। खान ने कहा कि सड़क पर खड़ी एक अन्य कार में विस्फोटक लगाया गया था। विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई कार का मलबा टीवी फुटेज में दिखाया गया है।यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल में आपात स्थिति घोषित की गयी है। यह पुष्टि की गई है कि अस्पताल में तीन शव लाए गए हैं।घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जाती है। विस्फोट के बाद जल्दी ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर ली और अपनी शुरूआती जांच शुरू कर दी। हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।