आतंकवाद संबंधी मामला: ओसामा बिन लादेन के दामाद को उम्रकैद
(International) ग्यारह सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के समय अलकायदा का प्रवक्ता रहे गायथ (48) को पिछले साल फरवरी में विदेश में पकड़ा गया था और तीन सप्ताह तक चले मुकदमे के बाद इस साल उसे दोषी ठहराया गया था। वर्ष 2001 के हमले के बाद से अमेरिकी सरजमीं पर मुकदमे का सामना करने वाला अलकायदा का वह शीर्ष शख्स है। मेनहट्टन फेडरल कोर्ट में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज लेविस कपलान ने उसे सजा सुनाई। उम्रकैद की सजा के अतिरिक्त गायथ की सभी विदेशी और घरेलू संपत्तियों को जब्त करने का भी आदेश दिया गया। वर्ष 2002 में गायथ अफगानिस्तान से ईरान जाने में सफल रहा था जहां उसे बाद में अन्य अलकायदा नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिका के अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा कि न्याय हो गया है। इस परिणाम से सुनिश्चित हो गया है कि अबू गायथ जेल से बाहर कभी कदम नहीं रख पाएगा। हम हिंसक चरमपंथियों का पीछा करने में कभी नहीं हिचिकिचाएंगे और कोई ढील नहीं बरतेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।