मोदी की अमेरिका यात्रा उतना सार्थक नहीं होगा जितनी शी जिनपिंग की भारत यात्रा: चीनी मीडिया
(International) चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के संचालन वाले अखबार की वेबसाइट पर एक लेख में कहा गया है, यह कयास लगाया जा सकता है कि मोदी की अमेरिका यात्रा उतना सार्थक नहीं होगा जितनी शी की भारत यात्रा। लेख में कहा गया है, वाशिंगटन को हर निवेश पर मुनाफा चाहिए और नयी दिल्ली ने अमेरिका से ढेर सारे फायदे बटोरने के बाद कुछ वापस देने की पेशकश नहीं की है। मोदी की यात्रा में शिकायतें हावी हो सकती हैं। अपने राष्ट्रवादी विचारों के लिए प्रसिद्ध दैनिक ने कहा, शी की यात्रा के दौरान बीजिंग और नयी दिल्ली ने जो हासिल किया वह उम्मीद से परे है। ना सिर्फ 12 समझौतों के एक समूचे पैकेज पर दस्तखत किए गए, दोनों देशों ने कुछ अहम क्षेत्रों में प्रगति की है। दैनिक ने कहा कि हालांकि शी की यात्रा के दौरान विवादित सीमा पर तनाव बढ़े, दीर्घकालीन सीमा विवाद के संदर्भ में भारत ने संयम भी दिखाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।