इराक और सीरिया में जबरदस्त तबाही मचा रहे और अमेरिकी पत्रकारों का सिर कलम करने वाले आतंकी गुट आइएस ‘इस्लामिक स्टेट्स’ का साम्राज्य कैसा है, इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्टो के मुताबिक, एक महिला ने बुर्के में छिपे अपने खुफिया कैमरे की मदद से सीरियाई शहर और इस्लामिक स्टेट की राजधानी रक्का में इस वीडियो को शूट किया है। वीडियो फ्रांसीसी चैनल फ्रांस 2 पर प्रसारित किया गया। इसमें दिखाया गया है कि शहर में आइएस के लड़ाकों की भरमार है और हर किसी के पास हथियार हैं। महिलाएं बुर्के में नजर आती हैं और उनके पास भी हथियार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।