पाकिस्तान के सुरक्षा और विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत से रुकी बातचीत अब केवल भारत की पहल पर ही आगे की जाएगी। उनके इस बयान पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पाक पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था। लेकिन पाकिस्तान ने हुर्रियत नेताओं से बात कर सभी कोशिशों पर पानी फेर दिया। सुषमा ने साफ कहा कि भारत और अलगाववादियों से बातचीत एक साथ संभव नहीं हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तान पर बातचीत का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।