मोदी को 21 दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले ही यहां की एक अदालत ने उन्हें गुजरात दंगों के मामले में सम्मन जारी किया है। कोर्ट ने गुजरात दंगे में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका को लेकर यह सम्मन जारी किया है। यह सम्मन मानवाधिकार के लिए काम करने वाले संगठन अमेरिकिन जस्टिस सेंटर की याचिका पर जारी किया गया है। गौरतलब है कि नौ साल के वीजा प्रतिबंध के बाद प्रधानमंत्री 5 दिनों की अमेरिका यात्रा पर कल रवाना हुए हैं। वह आज रात वहां पहुंचेंगे। अदालत ने मोदी को 21 दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सम्मन में कहा गया है कि यदि कोर्ट के आदेशानुसार वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ आदेश पारित कर दिए जाएंगे। कोर्ट में दर्ज की गई 28 पन्नों की शिकायत में मुआवजे के साथ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें मोदी के ऊपर मानवता के खिलाफ अपराध, हत्याएं, उत्पीड़न और दंगा पीड़ितों पर मानसिक और शारीरिक यंत्रणा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।