नवाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन से पहले शुक्रवार को महासभा में कश्मीर का राग अलापते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान निकाले जाने की जरूरत है। शरीफ ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान निकाला जाना जरूरी है क्योंकि इसी से दोनों देशों के बीच शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों की इच्छाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर में जनमत संग्रह की बातकही थी। भारत ने विदेश सचिव स्तर की बातचीत को रद्द करके एक बहुत बड़ा मौका गंवाया है। शरीफ ने अपने संबोधन में कश्मीरियों के मानवाधिकारों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद से लड़ रहे हैं और हम दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवादी गतिविधियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। शरीफ ने कहा कि 60 साल से ज्यादा हो गए, जब संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव पारित किया था। वहां के लोग अब भी इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कश्मीर की कई पीढियां कब्जे में रही हैं, उन्हें हिंसा का भी सामना करना पड़ा है और उनके बुनियादी मानवाधिकारों का हनन हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।