(International)
बार्नस्टेबल पुलिस ने बताया कि कल रात केप कॉड एयरफील्ड के पास हुई घटना के थोड़ी देर बाद स्काईडाइवर प्रशिक्षक और छात्र की मौत हो गई। सेंटरविले फायर कैप्टन सीन ग्रीने ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि उन दोनों ने निर्धारित स्थल से बाहर एक इमारत पर लैंडिंग की। स्थानीय पुलिस के साजेर्ंट डेविड मैट ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि क्या स्काईडाइवरों के उपकरण सही से काम नहीं कर रहे थे। इस मामले की जांच की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।