अमेरिका में घातक इबोला के पहले मामले का पता चला
(International) अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र :सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन: के प्रवक्ता ने बताया कि बीमारी के लक्षण नजर आने के बाद इस मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इसे इबोला का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इसके बारे में विस्तृत जानकारी सीडीसी के संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी। इससे पहले, कल डलास स्थित टैक्सास हेल्थ प्रेसबायटेरियन अस्पताल ने बताया था कि इबोला के संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को विशेष देखरेख में बिल्कुल अलग थलग रखा गया है। अमेरिका में इबोला का यह पहला मामला है। हालांकि पश्चिम अफ्रीका गए कुछ अमेरिकी स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो गये थे। पर उन्हें इलाज के लिये वापस अमेरिका लाया गया और अब वे स्वस्थ हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इबोला से पश्चिम अफ्रीका के पांच देशों में 6,574 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3,091 लोगों की जान जा चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।