(International)
मोदी बुधवार को अपना पांच दिवसीय अमेरिका दौरा संपन्न कर अपने देश लौट गए। उन्होंने ‘अमेरिका को धन्यवाद’ कहा तथा अपने दौरे को ‘सफल और संतोषप्रद’ बताया। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि इससे अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों की यह गहराई झलकती है और यह भी कि दोनों नेता एक साथ आने और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि इन विषयों में से प्रत्येक दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबामा निश्चित तौर पर उपलब्ध अवसरों को महत्व देते हैं। अर्नेस्ट ने कहा कि यह पहला अवसर था कि जब दोनों हस्तियों ने सीधे तौर पर एक दूसरे से बातचीत की। अर्नेस्ट ने कहा कि मैं जानता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक जाना अच्छा लगा। मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि जैसे जैसे हमारे देशों के बीच संबंधों में प्रगति होगी, वैसे वैसे सहयोग के क्षेत्रों का दायरा बढ़ेगा। दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की श्रृंखला, उन व्यापक क्षेत्रों का संकेत देती है जहां अमेरिका और भारत के बीच मजबूत, सहयोगात्मक साझेदारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।