(International)
इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) और संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त ने कहा कि अधिकांश मौतें और घायलों की संख्या 1 जून के बाद की है। 1 जून को सुन्नी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जेहादी गिरोह ने उत्तरी इराक पर कब्जा करना शुरू किया। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि यह संख्या दर्ज मामलों के हैं और मरने वालों और घायल होने वालों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि अज्ञात कारणों से मारे गए लोगों की संख्या का पता नहीं है। जिस अवधि की रिपोर्ट तैयार की गई है उसके दौरान बच्चे, गर्भवती महिलाएं, निशक्त और बुजुर्ग खास तौर से मौत और घायल होने वालों के लिहाज से सुभेद्य हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।