चीन ने किया लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
(International)

चीन ने अपनी अगली पीढ़ी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल डोंगफेंग के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है। 10 हजार किलोमीटर की रेंज वाली इस मिसाइल के साथ चीन के रेंज में अमेरिका और लगभग पूरा यूरोप आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह परीक्षण 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दिवस से पहले किया गया था। इस दिन चीन अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन करता है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने 25 सितंबर को दस हजार किमी की मारक क्षमता वाली डोंगफेंग-31बी टेस्ट मिसाइल का वुजाई मिसाइल एंड स्पेस टेस्ट सेंटर से परीक्षण किया। अमेरिकी मीडिया के हवाले से हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह मिसाइल अमेरिका सहित यूरोप के कई शहरों को निशाना बना सकती है। पीएलए के सेवानिवृत मेजर जनरल शू गुआंग्यू ने कहा, श्चीन अपनी सैन्य और परमाणु शक्ति को बढ़ाना चाहता है। वह अमेरिका या अन्य देशों को निशाना नहीं बना रहा। एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व में सैन्य अड्डों को देखते हुए चीन को हथियार व सैन्य परीक्षण करते रहना होगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।