अमेरिका में पहले इबोला मरीज की हालत गंभीर
(International) टैक्सास हेल्थ प्रेस्बाइटेरियन हॉस्पिटल के प्रवक्ता कैन्डेस व्हाइट ने कल बताया कि टैक्सास के इबोला मरीज थॉमस एरिक डंकन की हालात गंभीर है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि डंकन के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में इबोला के संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए, उन नौ लोगों में भी नहीं, जिनके वह बेहद करीबी संपर्क में था।
‘‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन’’ के निदेशक डॉ. टॉम फ्राइडेन ने बताया कि इन नौ लोगों में उसके परिवार के सदस्य, स्वास्थ्य देखरेख संबंधी पेशेवर लोग शामिल हैं और इन्हें न तो कोई संक्रमण है और न ही बुखार है। उन्होंने बताया कि संभावित मरीजों से 100 से अधिक बार पूछताछ की जा चुकी है। केवल एक मरीज की जांच के नतीजे पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि सभी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।