(International)
सिनाई के उग्रवादी गुट अंसार बायत अल मकदेस (एबीएम) ने यह वीडियो कल जारी किया है। इसमें उन तीनों व्यक्तियों को यह स्वीकार करते हुए दिखाया गया है कि वे मोसाद के लिए काम करते हैं। इन तीनों का सर कलम कर दिया गया। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति को यह कहते दिखाया गया है कि वह मिस्र की सेना के लिए काम करता है। इस व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस वीडियो में आईएस के प्रवक्ता अबु मोहम्मद अल अदनानी के सितंबर में दिए गए एक भाषण के कुछ अंश हैं जिसमें उसने सिनाई के उग्रवादियों से मिस्र के सुरक्षा कर्मियों को मार डालने का आग्रह किया है। अगस्त में इस गुट ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें चार व्यक्तियों का सर कलम करते दिखा गया था। तब गुट ने कहा था कि इन चारों ने उसके बारे में इस्राइल को सूचनाएं दीं थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।