जेहादी गुट ने यूएन शांतिरक्षकों पर हमले की जिम्मेदारी ली
(International) इन नौ शांतिरक्षकों की हमले में मौत हो गई थी। शुक्रवार को माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किया गया यह एक भयावह हमला था। इसमें नाइजर के शांतिरक्षकों की एक टुकड़ी को निशाना बनाया गया था। सुल्तान औल्ड बादी ने कल कहा कि सभी मुजाहिदीनों के नाम पर हमने नाईजीरिया की सरकार के सैनिकों पर हमला किया जो इस्लाम के दुश्मनों के साथ काम कर रहे थे। बादी ‘मूवमेंट फॉर वननैस एंड जिहाद इन वेस्ट अफ्रीका’ (मुजाहो) के साथ संबद्ध है। उसने कहा कि अगर हमारे शत्रु इस्लाम की भूमि से नहीं जाएंगे तो उन्हें शांति कभी नहीं मिलेगी। वह पहले भी उत्तरी माली में हुए हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।