(International)
पाकिस्तान को 1992 का क्रिकेट विश्वकप जिताने वाले खान का जिक्र करते हुए बिलावल ने कहा, अगर आप सियासत सीखना चाहते हैं तो भुट्टो से सीखें। अगर हम क्रिकेट सीखना चाहेंगे तो जरूर आपके पास आएंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष खान पर निशाना साधते हुए बिलावल ने कहा, पूर्व क्रिकेटर ने निश्चित तौर पर राजनीतिक सीढ़ी चढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की होगी लेकिन उन्होंने कोई कुर्बानी नहीं दी। एक अखबार की खबर के अनुसार पीपीपी कार्यकर्ताओं को ईद पर भाषण देते हुए 26 वर्षीय बिलावल ने अपने राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने दावा किया कि देश का अगला प्रधानमंत्री भुट्टो खानदान से होगा। बिलावल ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह लरकाना में दिवंगत बेनजीर भुट्टो की सीट से 2018 के आम चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। इमरान खान ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई की थी। हालांकि मुख्य विपक्षी दल पीपीपी ने शरीफ को समर्थन जताया था और पार्टी नेता ऐतिजाज अहसन ने कहा था कि प्रधानमंत्री को दबाव में इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।