(International)
कोबाने को आइन अल-अरब के नाम से भी जाना जाता है। अब यह शहर आईएस समूह और उसके विरोधियों के बीच एक रणनीतिक युद्ध स्थल बन गया है। आईएस के विरोधियों में अमेरिका, उसके पश्चिमी तथा अरब सहयोगी शामिल हैं। शहर के एक कुर्द कार्यकर्ता मुस्तफा इब्दी ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि जिहादियों ने कल कोबाने पर ताजा हमला किया। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि दिन भर चली लड़ाई के बाद आईएस के उग्रवादियों ने तीन इलाकों पर कब्जा कर लिया है। संस्था ने बताया कि उन्होंने ‘कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स’ (वाईपीजी) के लड़ाकों के साथ भीषण संघर्ष के बाद मकतला अल-ज़दीदा और पूर्वी कोबाने के कानी अरबाने पर कब्जा कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।