सिंगापुर में आठ दिसंबर, 2013 को हुए दंगे के आरोपी भारतीय नागरिक को मंगलवार को 14 महीने के लिए जेल भेजा गया। द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, चिन्नाथांबी मालेसान (23) सिंगापुर दंगा मामले में सजा पाने वाले 21वें भारतीय हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मालेसान एक श्रमिक है और आठ दिसंबर, 2013 के दिन अपने कमरे की तरफ लौटने के दौरान जब रेस कोर्स रोड के पास दंगई भीड़ को एक बस पर हमला करते देखा, तो वह भी दंगाइयों में शामिल हो गया और बस पर हमला किया। सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक शक्तिवेल कुमारवेल की बस से कुचलकर हत्या के बाद वहां दंगा भड़क गया था। यह देश में पिछले चार दशक में भड़का सबसे वीभत्स दंगा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।