सीरिया ने की चार अन्य रासायनिक संयंत्रों की घोषणा : यूएन
(International) इस खबर से यह चिंता बढ़ गई है कि सीरिया सरकार अपने रसायनिक हथियार कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। राजनयिकों ने बताया कि सिगरिद काग ने उन्हें विचार विमर्श के दौरान सूचित किया कि इनमें से तीन संयंत्र अनुसंधान और विकास के लिए और एक उत्पादन के लिए था। इन चारों संयंत्रों के साथ कोई नए रसायनिक एजेंट संबद्ध नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत सामंथा पावर ने ट्वीट किया, ‘निश्चित रूप से प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए ताकि वह अपनी रसायनिक हथियार क्षमता को छिपा न सके।’ पिछले साल संयुक्त राष्ट्र और रसायनिक हथियार रोकथाम संगठन (ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ कैमिकल वेपन्स- ओपीसीडब्ल्यू) को सीरिया का रासायनिक हथियार कार्यक्रम समाप्त करने का जिम्मा सौंपा गया था। इससे पहले सुरक्षा परिषद ने सीरिया पर एक करार किया था। यह करार तब किया गया था जब दमिश्क के एक उपनगर में हमले के बाद मारे गए नागरिकों की तस्वीरें सामने आने से विश्व समुदाय हतप्रभ रह गया था और अमेरिका ने सीरिया पर हवाई हमले करने की धमकी दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।