पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला
(International) तनवीर जावेद नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र ताहिर कल शाम मोटरसाइकिल से ‘डिफेन्स एरिया’ में जा रहा था। उसी दौरान उसकी गिलानी के बड़े पुत्र अब्दुल कादिर और उसके सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई। जावेद ने बताया ‘कादिर के सुरक्षा कर्मियों ने ताहिर को अतिविशिष्ट व्यक्ति के लिए रास्ते से हटने का संकेत दिया। लेकिन ताहिर को सड़क के एकदम बाईं ओर मुड़ने में थोड़ा समय लगा और सुरक्षा कर्मी ने उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, जावेद और उसके परिवार ने ताहिर के शव को डिफेन्स वाई ब्लॉक स्थित यूसुफ़ रज़ा गि़लानी के आवास के बाहर रख दिया और कादिर तथा उसके सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।