आईएसआई के आतंकी समूहों के साथ संबंध जगजाहिर हैं: पेनेटा
(International)
पेनेटा ने यह बात अपनी नई पुस्तक ‘वर्दी फाइट्स: ए मेमोयर आफ लीडरशिप इन वार एंड पीस’ में कही है जो कल ही बाजार में आई है। वह अपनी किताब में लिखते हैं कि हम इस बात पर महीनों से विचार विमर्श कर थे और यह बात जगजाहिर है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के आतंकवादी समूहों के साथ संबंध है। यही कारण था कि हमने बिन लादेन संबंधी अपनी जानकारी को आईएसआई के साथ साझा नहीं किया। पेनेटा ओबामा प्रशासन के पहले कार्यकाल में सीआईए के निदेशक थे और बाद में वह रक्षा मंत्री बन गये थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।