बातचीत के जरिए सभी मतभेदों का समाधान करें भारत और पाक: बान की मून
(International) संयुक्त राष्ट्र महासचिव भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर हाल में हिंसा के बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। बान के प्रवक्ता की ओर से rजारी एक वक्तव्य में कहा गया कि वह दोनों तरफ लोगों की जान जाने और नागरिकों का विस्थापन होने की निंदा करते हैं। वक्तव्य में कहा गया है कि बान भारत और पाकिस्तान की सरकार को सभी मतभेदों का बातचीत के जरिए समाधान करने और कश्मीर में शांति और स्थिरता के लिए दीर्घकालिक समाधान ढूंढने के लिए रचनात्मक बातचीत के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।