(International)
सानिया कुमारी को जिस मित्र के लिए, चोरी की इतनी बड़ी राशि लेने का दोषी ठहराया गया है उससे उसकी मुलाकात सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये हुई थी। प्रशासनिक समन्यवक और रिसेप्शनिस्ट सानिया कुमारी को एक स्थानीय अदालत ने 13 आरोपों में से छह का दोषी ठहराया है। बुधवार को अदालत को बताया गया कि सितंबर 2012 में उसने स्टीव स्मिथ नामक व्यक्ति के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्ती की थी। स्मिथ ने दावा किया था कि वह एक अमेरिकी है तथा एक निर्माण परियोजना के लिए मलेशिया के सरवाक में तैनात है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट पर बहुत ही कम समय की दोस्ती के बावजूद कुमारी अपने बैंक खाते में उसके लिए राशि लेने और फिर वह राशि सिंगापुर में एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानांतरित करने के लिए राजी हो गई। स्मिथ ने उससे यह कहते हुए मदद मांगी थी कि उसे रकम लेने के लिए सिंगापुर में एक बैंक खाते की जरूरत है। कुमारी को रकम अपने खाते में लेने और फिर हस्तांतरित करने के लिए दलाली के तौर पर 4,139 सिंगापुरी डॉलर दिए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।