फिर से देश जीतने के लिए इराक को आईएस से लड़ना होगा: केरी
(International) अअरबी में जिहादी आईएस के संक्षिप्त नाम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हर वक्त हमारा मानना है कि रणनीति बनेगी, क्षमता विकसित होगी, दाएश और अलग-थलग पड़ता जाएगा। केरी ने कहा कि लेकिन कुल मिलाकर यह इराकियों पर है जिन्हें इराक वापस पाना होगा। अनबर में इराकी हैं जिन्हें अनबर के लिए लड़ना होगा। अमेरिकी नेतृत्व में हवाई हमले के बावजूद केरी ने सीरिया के सीमाई शहर कोबाने में आईएस की बढ़त को ‘त्रासद’ बताया। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने चरमपंथियों द्वारा कब्जे की स्थिति में कोबाने में नरसंहार की आशंका के प्रति चेताया है। इस शहर में पिछले तीन सप्ताह से वे हमला कर रहे हैं। अमेरिका ने कोबाने के प्रति अपनी चिंताओं को बार बार जाहिर किया है लेकिन कहा है कि इसकी हिफाजत करना वाशिंगटन की शीर्ष प्राथमिकता नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।