कश्मीर मुद्दा भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का मूल कारण : बिलावल
(International) रसूखदार भुट्टो परिवार के वंशज बिलावल सिंध एसेंबली में ‘नेशनल यूथ पार्लियामेंट’ के सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया को कश्मीर के ‘क्रूर अधिपत्य’ पर ध्यान देना चाहिए जैसा कि उनकी पार्टी मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का हल क्षेत्र में शांति लाएगा। कुछ ही दिन पहले बिलावल ने कहा था कि उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पूरा कश्मीर भारत से वापस ले कर रहेगी। उन्होंने 9 सितंबर को पंजाब के मुल्तान क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा था ‘मैं पूरा कश्मीर वापस लूंगा, पूरा का पूरा, एक इंच भी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि अन्य प्रांतों की तरह यह भी पाकिस्तान का है।’ वर्ष 2018 का आम चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर कर चुके बिलावल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं जो आधिकारिक तौर पर भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।