(International)
जम्मू कश्मीर पुलिस की निरीक्षक शक्ति देवी को अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांतिरक्षक पुरस्कार-2014 से पुरस्कृत किया गया है। वह वर्तमान में अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र की पुलिस शाखा ने यहां भारतीय मिशन को भेजे गए एक पत्र में कहा है कि देवी को अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में महिला पुलिस परिषद प्रतिष्ठान का नेतृत्व करने में उनकी ‘असाधारण उपलब्धियों’ के लिए सम्मानित किया गया है। इसने कहा कि देवी ने महिला पुलिस के स्तर में सुधार में योगदान दिया है और पुलिसिंग के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लक्ष्य को पूरी तरह ग्रहण करने की दिशा में अफगान पुलिस के कदम में प्रभावी मदद की है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरक्त यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों के लिए सेवा में सुधार में उनकी दृढ़ कटिबद्धता ने सफल जांच और अभियोजन को अंजाम दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।