कच्ची इमली खाते हुए रखें ख्याल
(India) भूख: इमली भूख बढ़ाने, पाचन प्रक्रिया दुरूस्त करने, पेट और शरीर की जलन दूर करने, और कब्ज दूर करने के लिए उपयोगी होती है।

मोच: मोच आने पर इमली के ताजा पत्ते गर्म पानी में पीसकर गुनगुना लेप दर्द वाले स्थान पर लगाने से लाभ होता है।

उल्टी: इमली के तने की भस्म पानी में उबालकर पीने से उल्टी नहीं होती।

हैजा: इमली से बनने वाली चिंचा भल्लात कंवटी, चिंचिकादिवंटी दस्तों व हैजे की पहली स्टेज की उपयोगी दवा है।

नुकसान
खांसी-जुकाम में न खाएं: कच्ची इमली शारीरिक रूप से दुर्बल, खांसी, दमा, जुकाम में नुकसान कर सकती है।

चर्म रोग, गठिया में इमली से रहे दूर: इसे दूध या दूध से बनी खीर, जोड़ों के दर्द, गठिया, लकवा, गुर्दे के रोग, रक्त विकार और चर्म रोग में प्रयोग न करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।