(International)
लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए किम जोंग-उन को चार दिन पहले, सोमवार को छड़ी के सहारे चलते हुए देखा गया था। उत्तर कोरिया की सत्ताधारी पार्टी के एक समाचार पत्र के पहले पृष्ठ पर छपी तस्वीर में मुस्कुराते हुए किम ने अपने बाएं हाथ में काले रंग की छड़ी पकड़ी हुई है और विशेष तौर पर परमाणु अनुसंधान संबंधी एक यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों के लिए बनाए गए दो बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसरों का जायजा लेते दिख रहे हैं। युवा नेता लगभग छह सप्ताह तक सार्वजनिक तौर पर अनुपस्थित रहने के बाद इस सप्ताह पहली बार सोमवार को दिखे थे। उनकी अनुपस्थिति की कोई वजह नहीं बताई गई थी जिसके चलते उनके स्वास्थ्य और सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। सोमवार को किम पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक छड़ी की सहायता से चलते हुए नजर आए जिससे लोगों को लगा कि उनकी अनुपस्थिति का कारण उनके पैर में लगी चोट थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।