स्वचालित हथियारों से की पाक ने गोलीबारी
(International)
पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार तड़के करीब 5ः30 बजे एक बार फिर सीमा से सटे जम्मू जिले में फायरिंग की है। बीएसएफ की चैकियों पर हुई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बीएसएफ की चैकियों को निशाना बनाकर आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। पिछले चैबीस घंटों के दौरान पाक की ओर से यह दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन था। अधिकारी के मुताबिक पाक रेंजर्स ने यह गोलीबारी स्वचालित हथियारों और हल्के हथियारों से की थी। जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी पाक रेंजर्स को करारा जवाब दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फायरिंग अभी भी जारी है। हालांकि अभी तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले में बनी भारतीय चैकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। हमीरपुर सेक्टर में हुई इस फायरिंग का भी भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इससे पहले शुक्रवार सुबह और गुरुवार रात को भी पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलीबारी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।