सरताज अजीज ने यूएन प्रमुख बान की मून से की बात, उठाया कश्मीर मुद्दा
(International) विदेश मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहाकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की-मून से कल रात फोन पर बात की और नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में चर्चा की। अजीज ने बान से कहा, संयुक्तराष्ट्र के हस्तक्षेप से संकटपूर्ण स्थितियों से निपटने में इस संगठन की साख बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्तराष्ट्र को एक पक्ष के असहयोग के चलते संकोची नहीं होना चाहिए। बान को अजीज द्वारा किया गया यह फोन दरअसल कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने के पाकिस्तान के प्रयासों का ही एक हिस्सा था। 11 अक्टूबर को अजीज ने बान को नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा स्थितियों के बारे में एक पत्र लिखकर इस मुद्दे को सुलझाने में वैश्विक संगठन के हस्तक्षेप की मांग की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।