हम भारत से कश्मीर लेकर रहेंगे: बिलावल भुट्टो
(International) बिलावल ने कल यहां एक जनसभा के दौरान कहा, जब मैं कश्मीर मुद्दे पर बोलता हूं, तो पूरा हिन्दुस्तान चीख उठता है। वे जानते हैं कि जब एक भुट्टो बोलता है तो भारतीयों पास कोई जवाब नहीं होता है। पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की कब्र पर हजारों समर्थकों के उत्साहवर्धन के बीच उन्होंने कहा, हम भारत से कश्मीर लेकर रहेंगे। बिलावल ने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा लेकिन वे किसी को कश्मीर मुद्दे के नाम पर भारत-पाकिस्तान संवाद में बाधा उत्पन्न नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि वह भी कश्मीर में शांति चाहते हैं और कश्मीर पर उनके बयानों को गलत नहीं समझा जाना चाहिए। देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश किये जा रहे बिलावल ने कहा कि भारत सरकार और मीडिया पीपीपी की छवि खराब करने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि यह ऐसी एकमात्र पाकिस्तानी पार्टी है जिसकी आवाज दुनियाभर में सुनी जाती है। यह दूसरी बार है जब बिलावल ने सार्वजनिक रूप से कश्मीर के बारे में विवादित बयान दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।