पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्होंने बहुत हल्का बल प्रयोग किया क्योंकि प्रदर्शनकारी अचानक से अवरोधक पार करने की कोशिश करने लगे।। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने एएफपी से कहा कि उन्होंने पुलिस को उकसाने वाला कुछ नहीं किया। नगर सरकार की सूचना सेवा ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच प्रदर्शन में शामिल 20 लोग घायल हुए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि घायलों में कितने प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी हैं और न उनको लगीं चोटों के बारे में कोई जानकारी दी गई है या यह सभी मोंग्कॉक क्षेत्र में हुआ है। हांगकांग की सरकार ने कल इसकी पुष्टि की थी कि सरकार छात्र नेताओं के साथ मंगलवार से वार्ता आरंभ करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।