(International)
इस अमेरिकी पुरस्कार को हासिल करने वाली सबसे युवा विजेता मलाला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भारत समेत विभिन्न देशों में बाल अधिकारों के लिए उनका अभियान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मलाला ने पुरस्कार में मिली एक लाख डॉलर की राशि को पाकिस्तान में शिक्षा के लिए देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हम एक बेपरवाह पीढ़ी नहीं बन सकते हैं। मैं दुनिया के सभी देशों से कहूंगी, आइए युद्धों को ‘ना’ कहें। विवादों को ‘ना’ कहें। इसके साथ ही मलाला ने कहा कि वह भारत, सीरिया, नाइजीरिया और गाजा जैसे स्थानों पर संकटों में फंसे बच्चों के लिए बात कर रही हैं। इस पुरस्कार के पूर्व विजेताओं में हिलेरी क्लिंटन, टोनी ब्लेयर, जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, कोफी अन्नान और हामिद करजई शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।