(International)
विदेश विभाग के फॉगी बाटम स्थित मुख्यालय में अपने पहले दीपावली उत्सव के दौरान कैरी ने कहा कि मैं खासतौर से निशा का आभारी हूं और वह भी इस मामले में विशेष रूप से कि वह दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में वास्तव में गंभीर प्रयास कर रही हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की अपनी भारतीय, अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री की सराहना करने के साथ ही कैरी ने कहा कि वह धुन की पक्की हैं। कैरी ने पिछले एक साल के दौरान इस क्षेत्र के देशों के साथ अमेरिका के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में बिस्वाल की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मुझे उनका चयन करके खुशी हुई थी और उन्होंने मुझे निराश नहीं किया। जब कैरी शीर्ष राजनयिक की तारीफ कर रहे थे तो बिस्वाल के माता पिता भी समारोह में मौजूद थे जो अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा कि बहुत खूब। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि वह शानदार काम कर रही हैं। कैरी ने कहा कि उन्होंने (बिस्वाल) जब भारत छोड़ा तो वह केवल छह साल की थीं और आज. कुछ ही दशकों में, वह अमेरिकी विदेश नीति के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।