(International)
अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन में स्थित पिलचुक सेकंडरी स्कूल के छात्र जेलेन फ्राइबर्ग ने पिछले सप्ताह अचानक कैफेटेरिया में गोली चला दी थी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। स्नोहोमिश काउंटी की पुलिस ने सोमवार को कहा कि गोली चलाने वाले छात्र ने अपने मोबाइल फोन से संदेश भेजकर स्कूल के पांच छात्रों को कैफेटेरिया में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही छात्र टेबल पर खाने के लिए बैठे, फ्राइबर्ग ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। स्नोहोमिश काउंटी के शेरिफ टाई ट्रेनरी ने कहा कि हथियार अवैध रूप से खरीदा गया था और यह फ्राइबर्ग के एक रिश्तेदार के नाम पर पंजीकृत है। इस गोलीबारी में 14 साल की दो लड़कियों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में घायल दो छात्र हमलावर के रिश्तेदार थे। स्कूल के कई छात्रों और फ्राईबर्ग के परिवार के कुछ सदस्यों ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर इस तरह के संकेत दिए हैं कि हमलावर छात्र प्रेम संबंधों को लेकर कुछ परेशान था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।