पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा कश्मीर को लेकर भारत पर जुबानी हमले जारी हैं। इस बार पाक ने आरोप लगाया है कि भारत कश्मीर मसले पर वार्ता ही नहीं करना चाहता। यदि द्विपक्षीय वार्ता में इस मुद्दे पर बात नहीं होती तो हमें ऐसी बातचीत स्वीकार नहीं। सरताज अजीज ने कहा कि अब भारत में कट्टरपंथी विचारधारा वालों ने सरकार बनाई है। उन्होंने पाकिस्तान से दुश्मनी को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। वह आरोप लगा रहे हैं कि हम भारत में आतंकवादियों को घुसने के लिए गोलाबारी कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।