(International)
गृह सुरक्षा संबंधी अमेरिकी मंत्री जेह जॉनसन ने कहा, ‘हम लोग एहतियाती कदम उठा रहे हैं और कानून प्रवर्तन केन्द्रों की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी। सुरक्षा केन्द्रों में समय-समय पर बदलाव किया जाएगा और इसका समय-समय पर मूल्यांकन किया जायेगा। अमेरिका के सामान्य सेवा प्रशासन के 9,500 संघीय केन्द्र हैं, जहां से प्रतिदिन 14 लाख लोग गुजरते हैं। जॉनसन ने कहा ‘हम यह कदम एहतियातन उठा रहे हैं ताकि सरकारी कर्मियों और स्थलों की सुरक्षा के साथ ही इन केन्द्रों में आने वाले लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’ हाउस होमलैंड सुरक्षा समिति के अध्यक्ष माइकल मैक्कॉल ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘आईएसआईएस ने अमेरिका के घरेलू उग्रवादियों को उकसाने के लिये इंटरनेट पर अभियान चला रखा है। हम देश के भीतर और बाहर रहने वाले अमेरिकियों की हिफाजत के लिए जो कुछ भी संभव होगा वह करेंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।