व्हाइट हाउस की कंप्यूटर प्रणाली में हैकरों ने लगाई सेंध : रिपोर्ट
(International) मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस सेंध के पीछे रूसी सरकार का हाथ माना जा रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ‘कहा, ‘हमने तुरंत इसका आंकलन करने व इसे रोकने के लिए उपाय किए। दुर्भाग्य से इससे कुछ नियमित सेवाओं में बाधा आई।’ अधिकारियों ने कहा कि हैकरों ने प्रणाली को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया। अभी तक वगीकृत नेटवर्क की हैकिंग के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि खुफिया एजेंसी एफबीआई व राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी इस मामले की जांच कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सरकार के लिए काम कर रहे हैकरों का हाथ हाल के सप्ताहों में गैर वर्गीकृत कंप्यूटर नेटवर्क की सेंधमारी के पीछे माना जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।