भारत से बातचीत की कोई पहल नहीं करेगा पाकिस्तान : फातमी
(International) विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बातचीत चूंकि भारत ने रद्द की थी, लिहाजा किसी तरह की वार्ता शुरू करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क करना उसी की जिम्मेदारी है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त और अलगाववादी कश्मीरी नेताओं के बीच हुई मुलाकात पर अपना विरोध जताते हुए भारत सरकार ने अगस्त में होने वाली विदेश सचिवों की वार्ता रद्द कर दी थी। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका कड़ा रूख इस बात का संकेत है कि बातचीत की तत्काल बहाली संभव नहीं है, इस पर फातमी ने ‘हां’ में जवाब दिया और कहा कि उन्हें भारत से जल्द बातचीत की कोई संभावना नजर नहीं आती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।