1-सबसे पहले अपनी सोच पर ध्यान दें।
ध्यान रखें जहां निगेटिव और दिल में डर बना रहने से स्ट्रेस बढ़ता है वहीं अगर आप नेगिटव सोच में भी पॉजिटिव विचारों को बनाएं रखे तो शायद आपके स्ट्रेस में कुछ राहत मिलें।
2-रोज व्यायाम करें
शारीरिक श्रम करने से हमारे शरीर से बिना कारण की चिन्ता खत्म हो जाती है और शरीर ठीक प्रकार से काम करता है। इसलिए स्ट्रसे को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोज़ एक्सरसाइज़ करें।
3-आराम करना सीखें
हर दिन कुछ समय आराम करें,इससे हमे बुरी स्थितियों का सामना करने की ताकत मिलती है और आराम करना भी एक स्किल है। ऐसी किताबें पढ़े जिनसे आपका आत्मविश्वास बढ़े। फुर्सत के समय में अपनी पसंद के गाने सुने,जिससे आपको राहत मिलेगी।
4-स्ट्रेस या परेशानी को लेकर किसी से बात करें।
अपने किसी प्रिय मित्र या किसी पारिवारिक सदस्य से अपनी बातें शेयर करें। ऑफिस से घर जाने के बाद किसी से बात करें या अपने फ्रेंड सर्कल से मिलने के लिए जाए।
5-डेली के काम को पहले से ही तय करें
हर दिन का प्लेन करने से आप टाइम को सही से अरेंज कर सकते है जिससे रोज़-रोज़ होने वाले दिक्क्तों या झंझट से बच सकते है। टाइम मैनेजमेंट करना बेहद ज़रूरी है इससे आप अपने लिए समय निकाल पाते है। ऑफिस के अलावा दूसरे कामों को भी तवज्जों देने से बढ़ते स्ट्रेस में राहत मिलती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।