सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाली के लिए भारत और कदम उठाए: चीन
(International) रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यांग युजिन से यहां मीडिया ब्रीफिंग में अरुणाचल प्रदेश की सीमा के साथ साथ 54 नयी सीमावर्ती चौकियों के निर्माण की गृह मंत्रालय की घोषित योजना के संबंध में सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने रिपोर्टों को देखा है। चीन-भारत की पूर्वी सीमा पर विवाद अभी भी है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय पक्ष से अपील करते हैं कि वह क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए और कदम उठाए और ऐसे काम न करें जो हालात को पेचीदा बनाते हों। इस सवाल पर कि चीन, सीमा के आसपास भारत के ढांचागत विकास पर क्यों चिंतित है जबकि चीन ने अपनी ओर काफी विकास कार्य किए हैं, यांग ने कहा कि मैं समझता हूं कि जिन सड़कों की आप बात कर रहे हैं वे चीन-भारत के पूर्वी भाग में हैं जो अभी भी विवादित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विवाद पर चीन की स्थिति स्पष्ट और सतत है। चीन अरूणाचल प्रदेश पर दक्षिणी तिब्बत के रूप में दावा करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।