(International)
व्हाइट हाउस ने बताया कि ओबामा ने म्यामां के राष्ट्रपति थीन सीन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में यह आह्वान किया। दोनों नेताओं ने अगले महीने होन जा रही अमेरिकी राष्ट्रपति की म्यांमार यात्रा के संदर्भ में भी बातचीत की। बयान के मुताबिक ओबामा ने थीन सीन और उनकी सरकार की शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्धता का स्वागत किया। ओबामा ने वर्ष 2015 के चुनाव के लिए समावेशी और विश्वसनीय प्रक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया और म्यांमार में अधिक खुलेपन, स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए वहां के नागरिकों की मदद करने के प्रति वाशिंगटन की गहरी प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने थीन सीन को राखिन प्रांत में शांति स्थापना के लिए ‘अतिरिक्त कदम’ उठाने को भी कहा। वर्ष 2012 में यहां बौद्ध और अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं जिनमें करीब 200 लोग मारे गए थे तथा 140,000 लोग विस्थापित हुए थे। विस्थापितों में ज्यादातर रोहिंग्या थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।